उत्तराखण्ड

गौरीकुंड में देर रात हुआ भूस्खलन, 13 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रुद्रप्रयाग:-  उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते जगह-जगह तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। तो वहीं आज रुद्रप्रयाग जिले में एक बार फिर भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। भूस्खलन गौरीकुंड में हुआ है। जहां एक पुल के भूस्खलन की चपेट में आने से 13 लोग लापता बताए जा रहे हैं।  बीते दिन देर रात से मलबे की चपेट में आए लोगों का रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन पहाड़ी से बार-बार मलबा गिरने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें पेश आ रही हैं। रुद्रप्रयाग पुलिस, SDRF और NDRF की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन अभी तक लापता लोगों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

जानकारी के मुताबिक, रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड में गुरुवार से बारिश हो रही है। ये बारिश गुरुवार शाम और तेज हो गई थी। जिस वजह से गौरीकुंड के पास एक पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। पहाड़ी के साथ ही एक पुल और कई दुकानें भूस्खलन की चपेट में आ गई। जिस वजह से इनमें काम कर रहे 13 लोग मलबे में दब गए।

क्योंकि ये घटना देर रात की है, जिस वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी हुई। सुबह होते ही रेस्क्यू ऑपरेशन दोबारा शुरू किया गया, लेकिन अभी भी रेस्क्यू टीम को दिक्कतें पेश आ रही हैं। बताया जा रहा है की मलबे में दबे लोग स्थानीय और नेपाली मूल के हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago