उत्तराखंड:- उत्तराखंड में कई दिनों बाद बारिश के क्रम में कुछ लगाम लगने से लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार को भयानक लैंडस्लाइड हो गया। यह लैंडस्लाइड पातालगंगा के पास हुआ। जिसकी वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आज बुधवार को भी कहीं-कहीं तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। उधर, चंपावत और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी वर्षा के आसार हैं।
चमोली में बदरीनाथ हाईवे जोशीमठ के पास दूसरे दिन भी नहीं खुला है। बोल्डर हटाकर मार्ग खोलने का काम जारी है। वहीं बुधवार को पातालगंगा में भयानक लैंडस्लाइड हो गया। हाईवे पर बनी सुरंग के मुंह पर मलबा गिरा।यह मंजर इतना भयानक था कि जिसने भी इसे देखा उसकी रुह कांप गई। उसे यह अहसास हुआ कि प्रकृति की ताकतवर होती है। लैंडस्लाइड के कारण रोड बंद हो गई है। उत्तराखंड में भारी वर्षा का क्रम कुछ धीमा पड़ा है। खासकर गढ़वाल मंडल के ज्यादातर जिलों में आंशिक बादल मंडराने के साथ धूप खिलने लगी है। खासकर देहरादून में करीब दो सप्ताह बाद धूप खिली।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…