चमोली:- लगातार बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त है तो वहीं चमोली जिले के भूस्खलन प्रभावित जोशीमठ के पास हेलंग में बीती रात को एक इमारत ढह गई। इस हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम ने तीन लोगों को बचा लिया है जबकि कुछ अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।
जिले के अतिरिक्त सूचना अधिकारी रवींद्र नेगी ने बताया कि बचाए गए लोगों को अस्पताल ले जाया गया है जबकि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवान इमारत में फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। कथित तौर पर इमारत के अंदर चार लोगों के फंसे होने की आशंका है लेकिन अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
यह हादसा मंगलवार देर शाम बद्रीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी और जोशीमठ के बीच हेलंग गांव में हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक अलकनंदा नदी के किनारे एक क्रशर यूनिट के पास दो मंजिला मकान बना हुआ था। जो इमारत गिरी उसमें क्रशर यूनिट में काम करने वाले लोग रहते थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…