उत्तराखण्ड

“रोजगार प्रयाग पोर्टल” का शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड युवा महोत्सव-2023 कार्यक्रम में “रोजगार प्रयाग पोर्टल” का शुभारंभ किया और युवा उत्तराखण्ड ऐप को लॉन्च किया। उन्होंने देहरादून एवं उधम सिंह नगर के सेवायोजन कार्यालयों में स्वरोजगार कार्यालयों का शुभारंभ भी किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रोजगार मेलों के माध्यम से चयनित 17 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टालों का अवलोकन भी किया।
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और आई.आई.टी. रुड़की के बीच एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित किया गया।
आईआईटी रुड़की की तकनीकी विशेषता को राज्य की श्रमशक्ति के कौशल क्षमता के विकास के लिए यह करार हुआ है।मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि रोजगार के अवसरों को एक ही पोर्टल पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से युवाओं के लिए यह पोर्टल विकसित किया गया है। विभिन्न विभागों की योजनाओं को एक ही जगह उपलब्ध कराने के लिए आईटीडीए द्वारा युवा उत्तराखण्ड ऐप विकसित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार प्रयाग पोर्टल से जहां विभिन्न सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरे जाने वाले पदों की जानकारी एवं आवेदन करने की प्रक्रिया सरल होगी, वहीं इस पोर्टल से विभिन्न विभागों में आउटसोर्सिंग के पदों की सूचना भी युवाओं को मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि के युवा न केवल प्रतिभा संपन्न एवं सामर्थ्यवान हैं, बल्कि मेहनती भी हैं।
अनेक क्षेत्रों में हमारे प्रदेश की प्रतिभाओं ने देश और दुनिया में राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि देश और राज्य का भविष्य युवाओं की शक्ति पर निर्भर है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है, जिसकी मजबूत नींव युवा हैं। सरकार ने नकल विरोधी कानून लागू कर भर्तियों में घोटाले करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का कार्य किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 15 दिनों में करीब एक हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं।
राज्य में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के साथ ही स्पोर्ट कल्चर को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए नई खेल नीति लाने के साथ ही नौकरियों में खेल कोटा पुनः शुरू किया गया है।
सीएम ने कहा कि वर्तमान में “मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना‘‘ के अंतर्गत खेल छात्रवृत्ति दी जा रही है। सरकार अपने युवाओं की उन्नति के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने भी विचार रखे। इस अवसर पर मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्री खजानदास, श्री बृज भूषण गैरोला, सचिव श्री विजय कुमार यादव, श्री दीपेन्द्र चौधरी, निदेशक आईटीडीए श्रीमती नितिका खंडेलवाल उपस्थित थे।
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago