उत्तराखण्ड

नेता प्रतिपक्ष ने चारधाम यात्रा में सरकार की लापरवाही पर उठाए सवाल

हल्द्वानी:- चारधाम यात्रा में अवस्थाओं को लेकर ने सरकार और सिस्टम पर सवाल खड़े किए हैं, नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि जिस तरह से चारधाम यात्रा में जो अव्यवस्थाएं फैली हैं। इससे पूरे देश में उत्तराखंड के लिए गलत संदेश जा रहा है, हजारों की संख्या में यात्री आ रहे हैं, लेकिन उनके लिए सरकार और सिस्टम द्वारा किसी तरह की व्यवस्था नहीं की गई है। जिसके चलते लोगों को खुले आसमान के नीचे रहना पड़ रहा है, यहां तक की लोगों को खाने-पीने की भी परेशानी हो रही है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि चारधाम यात्रा की जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, क्या सरकार उन अधिकारियों से कभी रिपोर्ट मांगी है। चारधाम यात्रा की जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, क्या वो अधिकारी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के नाम पर अधिकारी केवल खानापूर्ति कर रहे हैं, व्यवस्थाओं के नाम पर पूरे देश दुनिया में उत्तराखंड को कलंकित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार चारधाम यात्रा को लेकर सचेत होती और कोई कार्य योजना तैयार की होती तो आज यह नौबत नहीं आती।

उन्होंने कहा कि जिन मंत्रियों और अधिकारियों को चारधाम यात्रा की जिम्मेदारी दी गई है, क्या वह इस यात्रा को लेकर गंभीर है, लेकिन सरकार और सिस्टम ने चारधाम यात्रा को भगवान के भरोसे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से चारधाम यात्रा में अव्यवस्थाएं दिख रही है, उस से पूरे प्रदेश में अफरा-तफरी का माहौल है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के नाम पर सरकार केवल कागजी खानापूर्ति कर रही है, जिसका नतीजा है कि आज चारधाम की अव्यवस्थाएं पूरे देश दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago