उत्तराखण्ड

पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में नेता प्रतिपक्ष का बयान

देहरादून:-  नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि चार दिन पहले 8 जनवरी 2023 को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पटवारी/लेखपाल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने की घटना उत्तराखंड के युवाओं के लिए दुर्भाग्यपूर्ण तो है ही यह घटना सिद्ध करती है कि लगातार कानून तोड़ने वाले नकल माफिया को राज्य की सरकार का भय नही रह गया है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि , एसटीएफ द्वारा यह स्वीकारा गया है कि , पेपर लीक राज्य लोक सेवा आयोग के गोपनीय विभाग में कार्यरत एक सेक्शन अधिकारी ने अपने पुराने परिचित अध्यापक की मदद से करवाया है, इससे ये सिद्ध होता है कि यूकेएसयसयससी के साथ-साथ उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में भी नकल माफिया की जड़ें फैली थी।

यशपाल आर्य ने कहा कि , सरकार ने दावा किया था कि उसने नकल माफिया पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही करके उसकी कमर तोड़ दी है पर हुआ उल्टा जिस राज्य लोक सेवा आयोग को पहली परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी उसी परीक्षा में नकल गिरोह ने परीक्षा से पहले दर्जनों लोगों को पेपर लीक करवा दिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि , यदि एक परीक्षा के आवेदन भरने से सफलतापूर्वक नतीजे निकालने में यदि सालों का समय लगेगा और कई बार परीक्षा रद्द होगी तो राज्य में युवाओं का धैर्य टूट जाएगा। कांग्रेस बेरोजगारों के भविष्य की रक्षा के लिए सड़क से विधानसभा तक संघर्ष करेगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago