देहरादून : इंडिया एलाइंस के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड राजभवन, देहरादून में राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मुलाकात की है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को एक ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन के माध्यम से हल्द्वानी हिंसा की न्यायिक जांच कराने की मांग की गई है। इसके साथ ही नैनीताल जिले के जिलाधिकारी और एसपी को तत्काल पद से हटाए जाने की भी मांग की गई है। वही ज्ञापन में राज्य सरकार के अतिक्रमण हटाओ अभियान पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। इंडिया एलाइंस के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल द्वारा उत्तराखंड के राज्यपाल को हल्द्वानी हिंसा की न्यायिक जांच कराने की मांग को लेकर भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथो लिया है, भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक का कहना है कि कांग्रेस हर तरीके से राजनीती कर रही है हल्द्वानी मामले मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नजर बनाये हुए है, सीएम ने सख्त हिदायत दी है, की किसी भी प्रकार से दोषियों को नही बक्शा जाएगा।।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…