पिथौरागढ़:- पिथौरागढ़ के ग्राम सभा सलकोट में बुधवार सुबह एक तेंदुए ने घर में घुसकर तीन महिलाओं को घायल कर दिया। महिलाओं का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह लगभग 5:00 बजे तेंदुआ एक घर में घुस गया। तेंदुए के हमले में पदमा देवी (50) पत्नी कृष्णा राम, कस्तूरा देवी (40) पत्नी जीवन लाल और मीना देवी (30) पत्नी फकीर राम पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके के पहुंचे और लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। तीनों महिलाओं को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में भर्ती किया गया है।
सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बिरेंद्र बोहरा ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हाल जाना और डीएफओ से वार्ता कर मुआवजा देने की मांग की। तेंदुए के हमले की सूचना के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची। इस घटना से ग्रामीण डरे हुए हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…