उत्तर प्रदेश

यूपी से उड़ीसा और कर्नाटक भेजे जाएंगे तेंदुए, मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने की तैयारी

उत्तर प्रदेश से दूसरे राज्यों को तेंदुए स्थानांतरित करने का सिलसिला जल्द शुरू हो सकता है। उड़ीसा और कर्नाटक के वन विभाग के अधिकारियों की इस संबंध में यूपी के अधिकारियों से वार्ता चल रही है। स्थानांतरण का यह सिलसिला शुरू होने पर उत्तर प्रदेश में मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने में मदद मिलेगी। प्रदेश में हर साल ही मानव-वन्यजीव संघर्ष में काफी लोग मारे जाते हैं। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024-25 में 60 लोगों की जान गई थी, जबकि 220 लोग घायल हुए थे। यूपी में वर्ष 2018 में 173 बाघ थे, जिनकी संख्या 2022 की गणना में बढ़कर 205 हो गई।

वर्ष 2022 की वन विभाग की गणना के अनुसार, यूपी में तेंदुए 848 थे, लेकिन विभाग के ही कुछ अधिकारी इस गणना पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि इसमें गन्ने के खेत में रहने वाले तेंदुओं की गिनती शामिल नहीं है। करीब एक हजार तेंदुए तो बिजनौर में ही जंगल से बाहर खेतों में बताए जा रहे हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि तेंदुओं और बाघों को राज्य के भीतर इनकी अधिक संख्या वाले स्थानों से कम संख्या वाले जंगलों में स्थानांतरित कर मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम किया जा सकता है। यह प्रयोग उत्तराखंड और मध्यप्रदेश पहले से कर रहे हैं। अन्य राज्यों को भी इन्हें स्थानांतरित करके समस्या पर काफी हद काबू पाया जा सकता है।

यूपी इन दिनों इन दोनों ही तरह की शिफ्टिंग की योजना पर काम कर रहा है। वन विभाग के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, उड़ीसा के अधिकारियों से एक राउंड की बात भी हो चुकी है। कर्नाटक समेत एक-दो अन्य राज्य भी इसमें रुचि ले रहे हैं। यूपी को अभी इन राज्यों के लिखित प्रस्ताव का इंतजार है, जिसके बाद आगे बढ़ा जाएगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago