उत्तराखण्ड

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा रक्षा राज्य मंत्री, अजय भट्ट एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखा पत्र

देहरादून तथा रानीखेत में खुलने जा रहे रक्षा संपदा कार्यालय (डी0ई0ओ0) को मंजूरी दिलवाने पर सैनिक कल्याण मंत्री, गणेश जोशी द्वारा रक्षा राज्य मंत्री, अजय भट्ट एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिख कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि यह अत्यधिक हर्ष का विषय है कि देवभूमि तथा सैन्यभूमि उत्तराखण्ड के प्रति हमारे केन्द्रीय नेतृत्व के असीम प्रेम के परिणामस्वरूप उत्तराखण्ड राज्य में दो रक्षा संपदा कार्यालय (डी0ई0ओ0) खुलने जा रहे हैं। मैं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट एवं रक्षा मंत्री को इस सैन्यभूमि और वीरभूमि के समस्त सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं अन्य लोगों की ओर से हृदय की गहराईयों से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। मुझे ज्ञात हुआ है कि उत्तराखण्ड राज्य में गढ़वाल क्षेत्र में देहरादून तथा कुमांउ क्षेत्र में रानीखेत में डी0ई0ओ0 खोलने की मंजूरी दी गई है। इससे वीरभूमि के समस्त सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं अन्य लोगों को भूमि संबंधी मामलों के समाधान हेतु मेरठ या बरेली के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि देहरादून कैंट स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज की लीज को आगामी 90 वर्षां के लिए बढ़ाए जाने संबंधी निवेदन के साथ में विगत 11 मई 2022 को में रक्षा मंत्री से मिला भी था। प्रकरण के समाधान हेतु उन्होंने सैन्य विभाग (रक्षा संपदा) के अधिकारियों को निर्देशित किया था। मैं आशान्वित हूं कि जल्द ही राज्य के दोनों नवगठित डी0ई0ओ0 कार्यालयों में काम होने प्रारम्भ होगा और इस प्रकरण के समाधान में भी तेजी आऐगी। मैं एक बार पुनः सैन्यभूमि उत्तराखण्ड के समस्त सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं अन्य लोगों की ओर से रक्षा राज्य मंत्री, अजय भट्ट एवं रक्षा मंत्री, भारत सरकार को हृदय की गहराईयों से उत्तराखण्ड राज्य को दो डी0ई0ओ0 कार्यालयों की मंजूरी प्रदान किए जाने हेतु धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago