तृतीय केदार तुंगनाथ के पास चंद्रशिला में शुक्रवार देर शाम वज्रपात से दो यात्री घायल हो गए। यह घटना शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक तुंगनाथ से आगे चंद्रशिला ट्रैक पर दो यात्री ट्रेकिंग के दौरान आसमानी बिजली की चपेट में आने से घायल हो गए। जिन्हें देर रात को सकुशल रेस्क्यू किया गया।
सूचना पर एसडीआरएफ, डीडीआरएफ व चौकी चोपता (थाना ऊखीमठ) पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से देर रात्रि तक सघन संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए स्ट्रेचर की सहायता से पैदल ट्रैक (चंद्रशिला-तुंगनाथ-चोपता) से सकुशल वापस लाया गया।
चोपता पहुंचकर इन दोनों यात्रियों को एम्बुलेंस के माध्यम से चिकित्सा हेतु भिजवाया गया है। जहां उनकी स्थिति अब सामान्य है। हिमांशु पुत्र बालेश्वर प्रसाद उम्र 27 वर्ष, सागर पुत्र जगदम्बा प्रसाद उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी ग्राम चेनिया, जमुनाधार पट्टी, घनसाली, जिला नई टिहरी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…