उत्तराखण्ड

स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ की सड़क जाम, यात्री हुए परेशान

देहरादून: अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ स्थानीय लोगों ने मसूरी कोल्हुखेत के पानीवाला बैंड पर जाम लगा दिया। सैकड़ों वाहन यहां जाम में फंसे हैं, जिस कारण पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जाम खोलने को लेकर कर वार्ता की, लेकिन लोग नहीं माने। लोगों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान रोकने की मांग की।

शनिवार को मसूरी कोल्हुखेत  में स्थानीय लोगों द्वारा जाम लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम को करना लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छोटे लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर अवैध रूप से बनाए गए रेस्टोरेंट, ढाबे, कमरे और निर्माणाधीन होटलों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। शुक्रवार को प्रशासन की दो टीमों ने 30 स्थानों पर अतिक्रमण ध्वस्त किया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने इसका विरोध भी किया लेकिन प्रशासन की कार्रवाई के आगे उनकी एक न चली।

एसडीएम सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में एमडीडीए, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कुठाल गेट से लेकर पानीवाला बैंड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिसके तहत प्रशासन की टीम ने 14 स्थानों पर अवैध रूप से बनाए गए ढाबे, खोले और कमरों को ध्वस्त किया।

इसके अलावा इस क्षेत्र में अवैध रूप से दो होटलों का भी निर्माण किया जा रहा था। इन्हें भी प्रशासन की टीम ने ध्वस्त किया। एसडीएम सदर ने बताया कि कुठालगेट से लेकर पानीवाला बैंड तक 73 स्थानों पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण पूर्व में चिह्नित किए गए थे।

इनमें से कुछ का चालान किया गया था, जबकि अन्य को ध्वस्तीकरण के लिए नोटिस दिए गए थे। उन्होंने बताया कि यहां अधिकांश ढाबे और रेस्टोरेंट में शराब पिलाई जा रही थी और अन्य अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। कहा कि आने वाले दिनों में यहां अवैध नौ भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

उधर, दूसरी टीम का नेतृत्व एसडीएम मसूरी शैलेंद्र सिंह नेगी कर रहे थे। इन्होंने पानीवाला बैंड से मसूरी झील तक अतिक्रमण पर कार्रवाई की। इस क्षेत्र में आठ स्थानों पर एमडीडीए के मानकों के विपरीत बनाए गए भवनों और ढाबों, रेस्टोरेंट को ध्वस्त किया गया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago