उत्तराखण्ड

भाजपा प्रदेश कार्यालय में लोकसभा चुनाव प्रबंधन की बैठक, नामांकन के साथ ही चुनाव प्रचार और बड़े नेताओं की रैलियों को लेकर चर्चा

उत्तराखंड:-  भाजपा प्रदेश कार्यालय में लोकसभा चुनाव प्रबंधन की बैठक हुई। इस दौरान नामांकन के साथ ही चुनाव प्रचार और बड़े नेताओं की रैलियों को लेकर चर्चा हुई।  बैठक के दौरान चुनाव प्रचार में तेजी लाने के साथ ही हर वर्ग से संपर्क के निर्देश दिए गए। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों के नामांकन 22 से 27 मार्च के बीच हो सकते हैं। सभी प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी मौजूद रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज मंगलवार को नामांकन की तिथियां घोषित हो जाएंगी। इन कार्यक्रमों में केंद्रीय नेताओ की भी मौजूदगी हो सकती है, भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को लोकसभा चुनाव प्रबंधन की बैठक हुई।

इस दौरान नामांकन के साथ ही चुनाव प्रचार और बड़े नेताओं की रैलियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक के दौरान चुनाव प्रचार में तेजी लाने के साथ ही हर वर्ग से संपर्क के निर्देश दिए गए। बैठक में तय हुआ कि चुनाव प्रचार में प्रदेश संगठन के साथ ही बूथ और पन्ना स्तर तक समन्वय बनाने और बूथ स्तर पर छोटी छोटी बैठकों का आयोजन किए जाएंगे। धामी सरकार के दो साल पूरे होने, अगले माह 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर भी निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत होने वाली प्रधानमंत्री व अन्य शीर्ष नेताओं की रैलियों के लिए सभी लोकसभाओं से रिपोर्ट मांगी गई है। मंगलवार तक यह सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी जाएगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा और माला राज्यलक्ष्मी शाह आदि मौजूद रहे।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि पीएम मोदी उत्तराखंड को एक परिवार की तरह मानते हैं। लिहाजा अब हम सभी का दायित्व है कि अपने परिवार के संरक्षक को रिकॉर्ड मतों से सभी पांचों सीट जीतकर दें। धामी ने कहा कि राज्य के लोगों में मोदी को फिर से पीएम बनाने को लेकर जबरदस्त उत्साह है। मोदी का उत्तराखंड से कर्म और मर्म का रिश्ता है। हाल के दिल्ली दौरे पर पूछे सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की कई योजनाएं विभिन्न मंत्रालयों में मंजूर हुई हैं उन योजनाओं के संदर्भ में वह दिल्ली गए थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने अप्रैल के बाद भी राज्य को निर्बाध बिजली सुनिश्चित करने के संदर्भ में अनुरोध किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर आज पूरे देश में बड़ी सं ।ख्या में विपक्षी दलों के नेता व कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। यही कारण है कि विपक्षी दलों को आज या तो प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं या फिर उनके नेता चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। -दुष्यंत गौतम, प्रदेश चुनाव प्रभारी, भाजपा

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago