उत्तराखण्ड

पहली बार महासू देवता अपने परिवार समेत पहुंचे ग्रेट खली

उत्तराखंड :-  डब्लू डब्लू ई (वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट) की दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले विश्व विख्यात चैंपियन ग्रेट खली (दलीप सिंह राणा) पहली बार पूरे परिवार के साथ जौनसार-बावर के हनोल स्थित सिद्धपीठ श्री महासू देवता मंदिर पहुंचे। डब्लूडब्लूई रेसलिंग में जाने के बाद उन्हें पहली बार महासू मंदिर में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।  महासू देवता उनके कुल आराध्य भी हैं। वह अपने सात सगे भाइयों, पिता और पुत्री के साथ देवता के दरबार में पहुंचे। ग्रेट खली को देखने के लिए हनोल में प्रशंसकों की भीड़ जुटी रही।

ग्रेट खली परिवार संग पहुंचे महासू देवता

हिमाचल के सिरमौर जिले की शिलाई तहसील के धिरायना-नैनीधार निवासी ग्रेट खली शुक्रवार शाम परिवार के साथ महासू देवता मंदिर हनोल पहुंचे। उनका ग्रामीणों और मंदिर प्रबंधन समिति ने परंपरागत तरीके से स्वागत किया। खली के साथ उनके पिता ज्वाला राम राणा, बड़े भाई मंगल सिंह राणा, छोटे भाई भगत राम राणा, इंदर सिंह राणा, अतर सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह राणा, यशपाल राणा और पुत्री अवलीन राणा ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।

यह पहला मौका है जब ग्रेट खली अपने सातों भाइयों के साथ महासू मंदिर में रात्रि जागरण के लिए पहुंचे। ग्रेट खली पंजाब के जालंधर और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रेसलिंग एकेडमी का संचालन कर युवाओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं। पैर में चोट की वजह से वह रिंग में नहीं उतर पा रहे हैं, जबकि रेसलिंग से उनका जुड़ाव बरकरार है।

ग्रेट खली को हनोल-चातरा के प्रधान एवं चकराता ब्लाक प्रधान संगठन के महासचिव हरीश राजगुरु, मंदिर के पुजारी शोभाराम नौटियाल, प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह राणा और मंदिर प्रबंधन समिति ने स्मृति चिह्न के रूप में महासू देवता की फोटो भेंट की। इस दौरान खली ने कहा कि महासू देवता के दरबार में उनके परिवार के लोग कई बार आए हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago