उत्तराखण्ड

कालसी -चकराता मोटर मार्ग पर बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार तीन लोगों की मौत

चकराता:-  कालसी -चकराता मोटर मार्ग पर छावनी बाजार और छावनी परिषद कार्यालय के बीच एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक उत्तरप्रदेश के पीलीभीत और बदायूं के बताए जा रहे हैं। थाना पुलिस से मिली जानकारी के छह लोग निजी कार में सवार होकर चकराता घूमने के लिए आए थे। सभी लोग पहले रायवाला थाना क्षेत्र के छिद्दरवाला में किसी परिचित के घर आए थे। फिर चकराता की ओर घूमने निकल गए। बुधवार देर शाम चकराता से विकासनगर की ओर लौट रहे थे।  रात करीब 9:30 बजे कार अचानक अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचे।

जहां खाई में दो लोग मृत पाए गए। बाद में एक और व्यक्ति का शव मिला। घायलों को सीएचसी चकराता में उपचार के लिए ले जाया गया। थाना प्रभारी चकराता शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि हादसा देर शाम को हुआ। कार में कुल छह लोग सवार थे। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई। तीन घायलों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।  कृष्णपाल सिंह पुत्र रमेश सिंह 21) निवासी ग्राम राठ जिला पीलीभीत, उत्तरप्रदेश, सौरभ पुत्र रामवीर सिंह (20) निवासी ग्राम वाला जिला बरेली, उत्तर प्रदेश और सुनील कुमार पुत्र चंद्रपाल (46) निवासी तुंगना, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश इस हादसे में घायल हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago