देश-विदेश

नए साल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह आईएएस अधिकारियों को मिली प्रोन्नति

बिहार:- नये साल के पहले दिन छह आईएएस अधिकारियों का प्रोन्नत किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। उन आईएएस अधिकारियों में जितेंद्र श्रीवास्तव, अमित कुमार, राजेश मीणा, साकेत कुमार, रमण कुमार और आईएएस अधिकारी रामचंद्रुडु शामिल हैं।

2000 बैच के आईएएस अधिकारी जितेंद्र श्रीवास्तव को प्रधान सचिव बनाया गया है। वह अभी पेयजल और स्वच्छता विभाग भारत सरकार में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित थे। 2012 बैच के आईएएस अधिकारी अमित कुमार को विशेष सचिव के पद पर प्रोन्नत किया गया है। वर्तमान में वह भारत सरकार के पत्तन, पोत परिवहन और जल मार्ग मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल चीनी की सचिव के पद पर पदस्थापित थे। 2012 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश मीणा को विशेष सचिव में प्रोन्नत किया गया है। वर्तमान में वह लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में उपनिदेशक (उपसचिव स्तर) के पद पर पदस्थापित थे। 2009 बैच के आईएएस अधिकारी साकेत कुमार को सचिव बनाया गया है। वर्तमान में वह गृह मंत्रालय में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निजी सचिव थे। 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी रमण कुमार को प्रोन्नत किया गया है। वर्तमान में वह वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के निजी सचिव थे। 2009 बैच के आईएएस अधिकारी रामचंद्रुडु को प्रोन्नत किया गया है। वर्तमान में वह  भारत सरकार के जनगणना कार्य सा नागरिक निबंध में निदेशक के पद पर पदस्थापित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago