उत्तराखंड:- उत्तराखंड में सोमवार सुबह बड़ा बस हादसा हुआ। अल्मोड़ा जिले में सल्ट तहसील के मारचूला स्थित कूपी गांव के पास रानीखेत जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिस खाई बस गिरी है, लगभग उसकी गहराई 100 मीटर से अधिक है। घटना में करीब 7 से अधिक लोगों के मौत की सूचना मिल रही है। बस में कुल 40 यात्री सवार थे। पुलिस, प्रशासन ने रेस्क्यू का काम तेज कर दिया है। रामनगर और अल्मोड़ा से एंबुलेंस मौके पर रवाना हो गई है। रामनगर और सुशीला तिवारी अस्पताल में घायलों के उपचार के लिए तैयारी की जा रही है।
सोमवार की सुबह रामनगर से एक बस रानीखेत की ओर को जा रही थी। मारचुला के पास पहुंचने पर बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने बताया एंबुलेंस भेज दी गयी है। एसडीएम व पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। राहत बचाव का तेजी से किया जा रहा है। पांच यात्रियों के मौत की सूचना आ रही है। रेस्क्यू के बाद ही सही आंकड़े आएंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…