उत्तर प्रदेश में मंगलवार को पांच आईपीएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। आईपीएस एमके बशाल को पुलिस महानिदेशक/महासमादेष्टा, होमगार्ड लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है। वह अभी तक यूपी पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड में पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे।
जय नरायन सिंह को यूपी पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्ति दी गई है। वह अभी तक सीतापुर में अपर पुलिस महानिदेशक, पीटीसी के पद पर कार्यरत थे।
प्रशांत कुमार अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। वह अभी तक अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन के पद पर कार्यरत थे।
इसी तरह उपेंद्र कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना के पद पर नियुक्ति दी गई है। वह अभी तक पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी के पद पर तैनात थे।
सतेंद्र कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी, अनुभाग आगरा के पद पर नियुक्त किए गए हैं। वह अभी तक पुलिस उपमहानिरीक्षक के रूप में प्रतीक्षारत थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…