उत्तराखंड:- उत्तराखंड के चमोली जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कार खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, थाना नंदा नगर घाट पर देर रात सूचना मिली कि ग्राम मणखी के पास एक कार 300 मीटर नीचे पलट कर गिर गई है, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।
सूचना पर थाना नंदा नगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आसपास के ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तीनों शवों को अस्पताल में लेकर आई। मृतकों की पहचान बद्री प्रसाद रतूड़ी (42) पुत्र रामेश्वर प्रसाद रतूड़ी, ग्राम कुंमजुंग थाना नंदा नगर घाट, राकेश सती (51) पुत्र शंभू प्रसाद निवासी ग्राम माणखी थाना नंदा नगर घाट जिला चमोली, ललित प्रसाद (57) पुत्र इंद्रमणि सती निवासी ग्राम कांडई थाना नंदा नगर घाट जिला चमोली के रूप में हुई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…