उत्तर प्रदेश:- उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रायबरेली के लालगंज थाना इलाके के बहाई गांव में रविवार देर रात तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
सोमवार सुबह आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक युवक सरेनी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…