उत्तराखण्ड

मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने दी बधाई

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी है। महर्षि ने इसके साथ ही सोनिया गांधी का भी आभार व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में पारदर्शी तरीके से कांग्रेस अध्यक्ष का निष्पक्ष चुनाव हुआ, यह देश में एक क्रांतिकारी परिवर्तन है। दूसरी पार्टियों में जहां केवल मनोनयन की परिपाटी है, कांग्रेस ने उसके विपरीत अध्यक्ष पद का चुनाव करवा कर साहसिक कदम उठाते हुए दूसरी पार्टियों को आईना दिखाया है।

                                            मल्लिकार्जुन खड़गे

राजीव महर्षि ने कहा कि यह साहस गांधी परिवार ही दिखा सकता है कि कोई भी पार्टी का नेता अध्यक्ष का चुनाव लड़े जबकि दूसरे किसी दल में यह व्यवस्था दूर – दूर तक नजर नहीं आती। कांग्रेस मीडिया प्रभारी ने कहा कि खड़गे के नेतृत्व तथा सोनिया गांधी के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी मजबूत होकर उभरेगी और देश के सामने मौजूद विभाजनकारी प्रवृत्ति तथा सांप्रदायिकता का डट कर मुकाबला किया जाएगा। महर्षि ने भरोसा जताया कि कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में न सिर्फ बेहतर प्रदर्शन करेगी बल्कि देश की राजनीति में बदलाव का नया अध्याय भी लिखेगी।

                      उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि

उन्होंने दोहराया कि आसमान छूती महंगाई, बेरोजगारी तथा भाजपा के कुशासन से जनता त्रस्त हो चुकी है और जनता की आशाओं तथा अपेक्षाओं को कांग्रेस ही पूरा करने की स्थिति में है। इस कारण 2024 के लोकसभा चुनाव में निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी सांप्रदायिक ताकतों को उखाड़ फेंक कर जनता की सेवा की नए सिरे से शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा कि खड़गे के नेतृत्व और सोनिया गांधी के मार्गदर्शन में पार्टी ने नई ऊर्जा का संचार हुआ है और पार्टी मजबूती से आगे बढ़ने के लिए तैयार है और जल्द ही यह सब कुछ हमारे सामने होगा।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago