देश-विदेश

मणिपुर सरकार ने घाटी के जिलों में इंटरनेट सेवाओं का अस्थायी निलंबन तत्काल प्रभाव से हटाया

मणिपुर:-  मणिपुर सरकार ने सोमवार को घाटी के जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर लगा अस्थायी निलंबन तत्काल प्रभाव से हटाने का फैसला किया है। मणिपुर के आयुक्त (गृह) एन अशोक कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने मौजूदा कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद इंटरनेट सेवाएं फिर से बहाल करने का फैसला किया है। 10 सितंबर को लोगों की भलाई और तनाव को फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट पर अस्थायी निलंबन जारी किया गया था।

मणिपुर सरकार ने ब्रॉडबैंड सेवाओं पर 13 सितंबर को ही प्रतिबंध कुछ शर्तों के साथ हटा लिया था। मणिपुर में बीते दिनों हिंसा की घटनाओं में बढ़ोतरी के विरोध में छात्रों, महिलाओं ने डीजीपी और सुरक्षा सलाहकार को हटाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया और इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प में 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। हालात को देखते हुए मणिपुर सरकार ने 10 सितंबर को दोपहर तीन बजे से इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, बिष्णुपुर, थाउबल और काकचिंग जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया था।

गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश में सभी इंटरनेट उपयोगकर्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे ऐसी गतिविधियों से बचें, जिससे ऐसी परिस्थितियां पैदा हों कि भविष्य में फिर से इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करना पड़े। इससे एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘राज्य में इंटरनेट प्रतिबंध हटा दिया जाएगा, और सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे इंटरनेट का उपयोग जिम्मेदारी से करें और किसी भी अनावश्यक या भड़काऊ सामग्री को साझा या पोस्ट करने से बचें, जो राज्य में शांति और सद्भाव को बिगाड़ सकती है’।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago