उत्तराखण्ड

एथलीट चैंपियनशिप में पहाड़ की गोल्डन गर्ल मानसी नेगी ने हासिल किया गोल्ड मैंडल

पहाड़ की गोल्डन गर्ल ‘मानसी नेगी’ ने उत्तराखंड का नाम रोशन  किया, पहाड़ की गोल्डन गर्ल ‘मानसी नेगी’– एथलीट चैंपियनशिप में सोने का तमगा हासिल करने के बाद कोलंबिया में करेगी देश का नाम रोशन उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली के मजोठी गांव की गोल्डन गर्ल मानसी नेगी नें एक बार फिर जनपद चमोली ही नहीं उत्तराखंड को भी गौरवान्वित होने का मौका दिया है। मानसी नेगी ने गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय फेडरेशन कप जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में 10 किलोमीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक हासिल किया। मानसी नें 10 किमी की वॉक रेस 49 मिनट 54 सेकेंड में पूरी करके 1 से 6 अगस्त 2022 तक कोलंबिया में आयोजित होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप अंडर 20 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। मानसी के कोच अनूप बिष्ट का कहना है कि मानसी बचपन से ही लगन शील और मेहनती है मानसी ने अपनी मेहनत से आज यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बताया कि इन दिनों मानसी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज एक्सीलेंट विंग की खिलाड़ी है। मानसी पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेंगी। मानसी की लगन और मेहनत को देखते हुए उन्हें लगता है कि मानसी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक बड़ा मुकाम हासिल करेगी।

मानसी नेगी की सफलता नें पहाड़ की हजारों बेटियों को मानो कुछ अलग करने का हौसला दिया है। मानसी सीमांत जनपद चमोली के मजोठी गांव की है। मानसी के पिताजी लखपत सिंह नेगी की 2016 में मृत्यु हो चुकी है। मानसी की मां शकुंतला देवी नें गांव में ही खेती मजदूरी कर अपनी बेटी को पढाया और आगे बढ़ने का हौसला दिया, यही कारण है कि बेहद अभावों में भी उसके अंदर कुछ अलग करने का जज्बा हमेशा बना रहा। विपरीत परिस्थितियों में भी मानसी नें अपना हौंसला नहीं खोया। मानसी को आगे बढाने में उसके गुरुजनों और कोच का बहुत बडा योगदान रहा है। आज मानसी नेगी पहाड़ की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। मानसी ने दिखा दिया है कि बेटियाँ हर क्षेत्र मे अपना परचम लहरा सकती हैं। पहाड़ की इस बेटी के पहाड़ जैसे बुलंद हौंसलो नें एक नयी लकीर खींची है और नयी इबादत लिखी है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago