उत्तराखण्ड

शिक्षा में सुधार को लेकर हरियाणा एवं उत्तराखंड के शिक्षा मंत्रियों के बीच मैराथन बैठक

विद्यालयी शिक्षा के स्तर में सुधार लाने को लेकर हरियाणा एवं उत्तराखंड के शिक्षा मंत्रियों के बीच मैराथन बैठक हुई। दोनों राज्यों ने शिक्षा के क्षेत्र में किये गये कार्यों को एक-दूसरे से साझा किया। हरिणाया द्वारा शिक्षकों के ऑनलाइन स्थानांतरण एवं छात्रों के ऑनलाइन प्रवेश सहित नवाचार का प्रस्तुतिकरण दिया गया जबकि उत्तराखंड की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में किये गये कार्यों एवं माह जुलाई में एनईपी-2020 लागू किये जाने की जानकारी साझा की गई।

 

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि स्कूलों में शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार, एनईपी का क्रियान्वयन एवं नवाचार को लेकर आज हरियाणा सदन में हरियाणा के शिक्षा मंत्री चौधरी कंवरपाल एवं विभागीय अधिकारियों के साथ लम्बी चर्चा की। डॉ0 रावत ने बताया कि दोनों राज्यों ने शिक्षा के क्षेत्र में किये गये कार्यों को एक-दूसरे से साझा कर अपने अनुभव बांटे।

उन्होंने बताया कि हरियाणा के अधिकारियों ने शिक्षकों के ऑनलाइन स्थानांतरण एवं विद्यार्थियों के ऑनलाइन प्रवेश को लेकर प्रस्तुतिकरण दिया। डॉ. रावत ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा शिक्षकों के पारदर्शी स्थानांतरण के लिये ऑनलाइन व्यवस्था अपनाई है। इस व्यवस्था से वहां के लगभग 93 फीसदी शिक्षक खुश हैं।

ऐसे ही स्कूलों में छात्र-छात्राओं के प्रवेश भी ऑनलाइन माध्यम से किये जाते हैं, जिससे अभिभावकों को अपने बच्चों के एडमिशन कराने में अनावश्यक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। डॉ0 रावत ने बताया कि उत्तराखंड में गुणात्मक शिक्षा के लिये राज्य सरकार द्वारा कई कदम उठाये गये हैं। उन्होंने बताया कि एनईपी-2020 के क्रियान्वयन को लेकर उत्तराखंड में युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। जुलाई माह में राज्य में नई शिक्षा नीति को लागू कर दी जायेगी, इसी के साथ ही उत्तराखंड एनईपी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जायेगा। उन्होंने कहा कि एनईपी को सर्वप्रथम प्री-प्राइमरी एवं उच्च शिक्षा के अंतर्गत प्रथम सेमेस्टर में लागू किया जायेगा। 

बैठक में हरियाणा के शिक्षा मंत्री चौधरी कंवर पाल, उत्तराखंड के शिक्षा सचिव रविनाथ रमन, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, हरियाणा के प्राथमिक शिक्षा निदेशक असंज सिंह, डिप्टी डायरेक्टर माध्यमिक शिक्षा सुरेन्द्र बांगड सहित हरियाणा शिक्षा विभाग के अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago