देश-विदेश

अहमदाबाद में भीषण प्लेन क्रैश: रिहायशी इलाके में गिरा एयर इंडिया का विमान, 242 यात्री थे सवार

गुजरात के अहमदाबाद(Ahmedabad) में आज गुरुवार यानी 12 जून की दोपहर के समय एयर इंडिया(Air India) का प्लेन क्रैश हो गया है। पैसेंजर विमाग बोइंग 737 क्रैश होने की खबर सामने आ रही है। इसकी क्रैश(Plane Crash) की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बता दें कि इस विमान में करीब 242 यात्रियों के सवार होने की खबर है। अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में आग की बड़ी लपटें और काले धुएं का गुबार देखा जा सकता है। जिससे सभी यात्रियों की मौत की संभावना जताई जा रही है।


अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन हुआ क्रैश Gujarat Plane Crash
शुरुआती जानकारी से पता चल रहा है कि सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट में ये हादसा हुआ है। प्लेन लंदन के लिए रवाना हो रहा था। टेकऑफ करते समय ये हादसा हुआ। आस-पास की इमारत या दीवार से टकराने की वजह से ये प्लेन क्रैश हुआ है। वायरल तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि विमान के परखचे उड़ गए हैं। राहत और बचाव का कार्य जारी है।


एयर इंडिया के विमान के उड़े परखचे
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्लेन का एक विंग टूटकर गिरा हुआ है। प्लेन में लगी आग को काबू करने के लिए दमकल कर्मी पानी की बौछार कर रहे हैं। फिलहाल शुरुआती जानकारी के अनुसार आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया है। प्लेन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। ज्यादातर हिस्सा आग में झूलस गया है। जिस बिल्डिंग से प्लेन लगकर क्रैश हुआ है उसे भी नुकसान हुआ है।

सिविल अस्पताल के सभी डॉक्टर्स की छुट्टी रद्द
बता दें कि एयरपोर्ट के पास सिविल अस्पताल में डॉक्टर्स की छुट्टी रद्द कर दी गई है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago