21 सितंबर से देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 की शुरुआत होने जा रही है। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 के दूसरे संस्करण के तहत होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों के लिए किक्रेटर देहरादून पहुंचना शुरू हो गए हैं। आज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी देहरादून पहुंचे।
वहीं खिलाड़ी दोपहर करीब एक बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से पुलिस की कड़ी सुरक्षा के साथ वे होटल हयात के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट पर उनको देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, सचिन ने उन्हें निराश न करते हुए एक बच्चे को उसकी टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया। इससे पहले सोमवार को ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाड़ी दून पहुंचे थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…