देहरादून: श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ धाम की तर्ज पर अब हनोल स्थित महासू देवता और अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर मंदिर के विकास हेतु मास्टर प्लान तैयार कर उनका विकास किया जाएगा।
प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को प्रेस को जारी अपने एक बयान में कहा है कि श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ धाम की तर्ज पर अब हनोल स्थित महासू देवता और अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर मंदिर के विकास हेतु भी मास्टर प्लान तैयार कर उनका विकास किया जाएगा।
पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि आई. एन. आई. से श्री केदारनाथ धाम में वास्तुविद सेवाएं ली गई हैं। क्योंकि हनोल स्थित महासू देवता और अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर मंदिर का विकास केदारनाथ धाम की तर्ज पर किया जाना है।
इसलिए उसकी एकरूपता के दृष्टिगत आई.एन.आई. को सिंगल सोर्स के माध्यम से अनुमति प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। अनुमति मिलते ही हनोल और जागेश्वर मंदिर का मास्टर प्लान तैयार कर श्री बद्रीनाथ- श्री केदारनाथ की तर्ज पर उनका विकास किया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…