उत्तराखण्ड पुलिस वाईव्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पुलिस कर्मियों के परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाए जाने और उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पाद सामग्री को एक मंच प्रदान करने के लिए पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित 03 दिवसीय दीपावली वेलफेयर मेला 2022 का आयोजन किया जा रहा है।
बुधवार को मेले में मुख्य अतिथि रूप में माता मंगला जी द्वारा प्रतिभाग कर मेले का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर माता मंगला जी द्वारा पुलिस व उनके दिव्यांग परिजनों को कृत्रिम अंग प्रदान किये गये।
साथ ही स्पोर्टस में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस परिवार के खिलाड़ियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मेले में उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध गायक गौरव मनकोटी (VOID) और प्रियंका नेगी की शानदार प्रस्तुति से हजारों की संख्या में मौजूद सभी श्रोतागण मनमुग्ध हो गये।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…