उत्तर प्रदेश

‘आई लव मोहम्मद’ विवाद पर बोले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी: सड़कों पर हुड़दंग इस्लाम की तालीम के खिलाफ

‘आई लव मोहम्मद’ लिखने पर छिड़े विवाद पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बड़ा बयान दिया है। मौलाना ने कहा कि मोहब्बत का इज़हार सड़कों पर हुड़दंग मचाकर, जुलूस निकालकर, धरना-प्रदर्शन, पुलिस से टकराकर, गैर-मुसलमानों से भिड़कर या दुकानों में तोड़फोड़ कर नहीं किया जा सकता। यह पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षा के खिलाफ है। उन्होंने फरमाया है कि अच्छा मुसलमान वही है जिसके हाथ, पांव और जुबान से किसी को तकलीफ न पहुंचे।

मौलाना ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम ने अपनी हदीस में फरमाया है कि नमाज पढ़ना मेरी आंखों की ठंडक है। इसलिए मुसलमानों को चाहिए कि पांच वक्त की नमाज़ अदा करें। इससे ही पैगंबर-ए-इस्लाम की रूह को खुशी होगी, ना कि बैनर और होर्डिंग्स लगाने से। उनकी शिक्षा मोहब्बत और रहमत की है। अल्लाह ने उन्हें रहमत-उल-आलमीन बनाकर भेजा, यानी वे सिर्फ मुसलमानों के लिए नहीं बल्कि हिंदुओं, सिखों और ईसाइयों सहित पूरी इंसानियत के लिए रहमत हैं।

शहाबुद्दीन रजवी का कहना है कि पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद से मोहब्बत करना हमारा ईमान और अकीदा है। लेकिन इसके साथ-साथ उनकी शिक्षा पर अमल करना सबसे ज्यादा ज़रूरी है। पैगंबर साहब ने पूरी दुनिया को अमन और शांति का पैगाम दिया। अपने विरोधियों से उन्होंने ना तो विवाद किया और ना ही कोई टकराव का रास्ता अपनाया बल्कि हमेशा समझौते की राह अपनाई। इतिहास गवाह है कि सबसे बड़ा समझौता ‘सुलहए हुदैबिया’ का है, जिसे पढ़ना और समझना चाहिए। ये वाक्या तरीखे इस्लाम का बहुत बड़ा हिस्सा है।

मौलाना ने आगे कहा कि उनका सबसे बड़ा पैग़ाम मोहब्बत, अमन और शांति है। उन्होंने सिखाया कि झूठ मत बोलो, धोखा मत दो। नाजायज़ काम मत करो। नशा और शराब से दूर रहो। जुआ-सट्टा मत खेलो। यही उनकी शिक्षाएं हैं, जिन पर अमल कर इंसान अपनी ज़िंदगी और सीरत को बेहतर बना सकता है। अगर मोहब्बत का इज़हार करना है, तो सीरत-उल-नबी के जलसे में करें, मस्जिदों और मदरसों में उनकी सीरत पर रोशनी डालें, और अपनी व अपने परिवार की ज़िंदगी को उनके बताए रास्ते पर चलाकर गुज़ारें। किसी भी हाल में कानून को अपने हाथ में न लें, और टकराव का कोई भी रास्ता न चुनें।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago