मुख्यमंत्री धामी से मेयर रामपाल सिंह ने खटीमा में की मुलाकात

रूद्रपुर : निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने बुधवार शाम शटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेयर के रूप में रामपाल सिंह के सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए बधाई देते हुए उन्हें अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामपाल सिंह ने अपनी व्यवहार कुशलता एवं कर्मठता से रूद्रपुर की जनता के बीच अलग पहचान बनायी हैं। उनके कार्यकाल निर्विवाद रहा है। जिसका लाभ पार्टी को आगामी चुनावों में भी मिलेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजनैतिक परिदृश्य और आगामी लोकसभा एवं निकाय चुनाव को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद एवं उनके मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड तेजी से विकास की उंचाईयों को प्राप्त कर रहा है। उत्तराखण्ड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में सरकार निरंतर काम कर रही है। डबल इंजन की सरकार के कार्यों से विपक्ष बेचैन है। उन्होनें कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश की पांचों सीटों पर एक बार फिर परचम लहरायेगी।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago