उत्तराखण्ड

मेयर सुनील उनियाल गामा जल्द से जल्द देहरादून को हम सभी साथ मिलकर प्लास्टिक मुक्त कर सके

देहरादून में प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत नगर निगम द्वारा जागरूकता अभियान चलाते हुए नागरिक भागीदारी की पहल शुरू की गयी,  यह अभियान स्वच्छता सर्वेक्षण में नागरिक भागीदारी के उद्देश्य से आयोजित किया गया है, इस प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत 100 से अधिक स्कूल के छात्र शामिल हुए।  मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि लगातार नगर निगम प्लास्टिक मुक्त अभियान चला रहा है और सभी लोगों को जागरूक करने का हम सब कार्य कर रहे है। मेयर ने कहा अबतक इस अभियान से पचास हजार बच्चे इससे जुड़ चुके है और लगातार हम स्कूलों में जा रहे इसके लिए जागरूक कर रहे है बच्चों में इसके लिए रुचि बढ़ रही है और लगातार इससे बच्चे जुड़ रहे है और हमारा और देहरादून वासियों का ये संकल्प है की जल्द से जल्द देहरादून को हम सभी साथ मिलकर प्लास्टिक मुक्त कर सके।

 

प्लास्टिक मुक्त देहरादून

नगर आयुक्त मनुज गोयल ने कहा कि दो महीने से नगर निगम में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जा रहा है जिसमें कई बच्चों ने हिस्सा लिया है और जागरूक करने का कार्य कर रहे है, नगर आयुक्त ने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग न करे और जो उसका इस्तेमाल करे तो उसका डिसपोजल है वो अच्छे तरीके से करे उसे इधर उधर ना फेंके अच्छी तरह से उसको डिस्पोज करे तो इसमें अलग -अलग स्कूली बच्चों ने अपना बहुत योगदान दिया है। करीब दो हज़ार किलो प्लास्टिक को बच्चों ने जमा किया है ताकि इसका रीसायकल और रियूज किया जा सके । तो इससे लोगों को जागरूक होने की ज़रूरत है और अपने परिवार वालों को भी जागरूक करने के लिए कदम बढ़ाए और सभी साथ मिलकर प्लास्टिक मुक्त देहरादून करे।  नगर आयुक्त ने कहा कि प्लास्टिक अभियान को लेकर हम लगातार कार्यवाही करते है , और लोगों को जागरूक करने का काम भी लगातार जारी है चिप्स, नमकीन ,बिस्किट के पेकिट को हम बंद नहीं कर सकते लेकिन प्लास्टिक को डिस्पोज कर इसका रियूज और रीसायकल में उपयोग कर सकते है ।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago