उत्तराखण्ड

G20 की तैयारियों में जुटा MDDA, दिन रात किया जा रहा आसपास इलाकों का सौंदर्यीकरण का कार्य

देहरादून:-  त्तराखंड के ऋषिकेश में होने वाले जी-20 (G-20 summit 2023) और वाई-20(Y-20 Summit) के कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए एमडीडीए (MDDA) द्वारा दिन रात कार्य किए जा रहे है। ऋषिकेश में होने वाले कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए उसके आसपास के इलाकों,सड़कों को एमडीडीए द्वारा रंग-रोगन किया जा रहा है। उत्तराखंड में मौसम खराब है लेकिन मौसम की परवाह न करते हुए भी कर्मिकों द्वारा काम जारी है। वहीं लगातार बारिश के बाबजूद भी प्राधिकरण के अधिकारी भी लगातार मौके पर ही खड़े होकर कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं।

बारिश में भी G20 की तैयारियों में जुटा MDDA

एमडीडीए के वीसी बंशीधर तिवारी तथा सचिव मोहन सिंह बर्निया बार-बार ऋषिकेश और नरेंद्रनगर में होने वाले आयोजनों को लेकर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के आसपास सौंदर्यीकरण के कार्यों का जायजा ले रहे है। ऐसे मौसम में कार्यों की रफ्तार धीमी न पड़ जाए इसके लिए स्वयं एमडीडीए के वीसी बंशीधर तिवारी तथा सचिव मोहन सिंह बर्निया कार्य वाले स्थानों पर उपस्थित रहकर कर्मिकों का हौसला बढ़ा रहे है। यहीं नहीं निरीक्षण कर अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी उनकी ओर से जारी किए जा रहे हैं।

मौक़े पर अधीक्षण अभियंता तथा अधिशासी अभियंता सहित पूरी टीम काम पर लगी हुई है जिसका नतीजा ये है कि रविवार से हो रही बारिश के बावजूद इन कार्यो की गति धीमी नहीं हो पाई है। वहीं इस संबंध में एमडीडीए के वीसी बंशीधर तिवारी ने बताया कि इन सौंदर्यीकरण कार्यों के तहत जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के सामने पार्क का निर्माण, दीवारों उत्तराखंड के कल्चर पर रंगाई और चित्रकारी, सड़क के डिवाइडर पर प्लांटेशन, रानीपोखरी की तरफ वाली रोड के डिवाइडर पर भी प्लांटेशन और सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। इसके अलावा सड़क किनारे के घरों पर भी रंग-रोगन आदि किया जा रहा है। प्राधिकरण को दी गयी हर जिम्मेदारी को बेहतर तरीके और समय से करने के लिए पूरी मेहनत जारी है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago