देहरादून:- एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के मुताबिक रामगढ़ क्षेत्र में राजीव सरकार ने 20 बीघा भूखंड पर लेआउट पास कराए बिना प्लाटिंग कर दी थी। चालानी कार्रवाई के बाद भी प्लाटिंग जारी रहने पर जेसीबी के इसके मार्ग व सीमांकन आदि को ध्वस्त कर दिया गया। सेलाकुई में बहादुरपुर रोड पर कपिल कुमार ने 20 बीघा व सेंट्रल होप टाउन में 10 बीघा प्लाटिंग अवैध रूप से की गई थी।मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के विरुद्ध एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर सोमवार को चार स्थलों पर 53 बीघा अवैध प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त किया गया।
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के मुताबिक रामगढ़ क्षेत्र में राजीव सरकार ने 20 बीघा भूखंड पर लेआउट पास कराए बिना प्लाटिंग कर दी थी। चालानी कार्रवाई के बाद भी प्लाटिंग जारी रहने पर जेसीबी के इसके मार्ग व सीमांकन आदि को ध्वस्त कर दिया गया। इसी तरह सेलाकुई में बहादुरपुर रोड पर कपिल कुमार ने 20 बीघा व सेंट्रल होप टाउन में 10 बीघा प्लाटिंग अवैध रूप से की गई थी। दूसरी तरफ थापा रोड सेलाकुई में तीन बीघा भूमि पर भी अवैध प्लाटिंग पाई गई। यहां भी एमडीडीए की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। ध्वस्तीकरण टीम में सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता जितेंद्र मौर्य, युगांत रावत, सुपरवाइजर अमर लाल भट्ट आदि शामिल रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…