देहरादून:- देहरादून प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत देहरादून के धौलास क्षेत्र में निर्माणाधीन 240 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) घरों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तिवारी ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को किफायती और सुसज्जित आवास प्रदान करना है।
धौलास हाउसिंग स्कीम के तहत बन रहे ये घर पीएम आवास योजना के मापदंडों के अनुरूप तैयार किए जा रहे हैं। इनका निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है, और परियोजना को समय सीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। एमडीडीए के उपाध्यक्ष तिवारी ने कहा, “सरकार का यह प्रयास है कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को आवास की सुविधा मिले। धौलास में बन रही यह परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम है. इस अवसर पर एमडीडीए के वरिष्ठ अधिकारी, परियोजना प्रबंधक और निर्माण कार्य में लगे अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…