उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा यूकेडी कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें मीडिया से रूबरू होते हुए मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने दून विश्वविद्यालय की नियुक्तियों में हुई धांधली के बारे में मीडिया को अवगत करवाया, उनके अनुसार RMS कंपनी जो UKSSSC पेपर लीक मामले में विवादित नजर आई थी उसकी संलिप्तता दून विश्वविद्यालय की परीक्षाओं भी है।
अब UKD की मांग है UKSSSC घोटाले के साथ-साथ अब दून विश्वविद्यालय में हुई नियुक्तियों की जांच भी CBI से करवाई जाए और जब तक CBI को जांच नहीं सौंपी जाती तब तक इन नियुक्तियों की जांच STF को सौंपी जाए। शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि दून विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर, सहायक अभियंता और सहायक लेखाकार की भर्तियों में गड़बड़ी हुई हैं जिनकी जांच करवाना अति आवश्यक है ।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…