इस साल उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड 2930 पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी करेगा इसके लिए बोर्ड ने पदों के हिसाब से परीक्षा और साक्षात्कार की समय सारिणी जारी की है। इस लिहाज से मई माह में आयुर्वेद विभाग में चिकित्साधिकारियों के 253 पदों की परीक्षा की जाएगी जून व जुलाई महीने में साक्षात्कार होंगे।
चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीएस रावत ने बताया कि आयुर्वेद, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, होम्योपैथिक, श्रम विभाग में डॉक्टरों, एएनएम, असिस्टेंट प्रोफेसर, एक्सरे टेक्नीशियन के 2930 पदों पर भर्ती की जानी है।आपको बता दें कि इस साल दिसंबर तक सभी पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय सारिणी तय की गई है।
उन्होंने बताया कि एएनएम के 824 पदों पर वर्षवार मेरिट के आधार पर चयन के लिए जुलाई व अगस्त महीने में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। असिस्टेंट प्रोफेसरों के 339 पदों पर सितंबर व अक्तूबर महीने में साक्षात्कार प्रस्तावित किए गए हैं राजकीय मेडिकल कालेजों में स्टाफ नर्सों के 1383 पदों के लिए सितंबर 2022 में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…