उत्तराखण्ड

मीरा ने मसूरी में रचा नया इतिहास, पहली महिला नगर पालिका अध्यक्ष बनीं

निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मीरा सकलानी ने जीत दर्ज कर एक नया इतिहास रच दिया है। मसूरी में पहली बार कोई महिला नगर पालिका अध्यक्ष चुनी गई हैं। मीरा सकलानी ने निर्दलीय प्रत्याशी उपमा पंवार गुप्ता को 315 मतों हराया। इसके साथ ही मसूरी में दस साल बाद भाजपा की वापसी हुई है। भाजपा प्रत्याशी की जीत की खबर मिलते ही कार्यकर्ता उत्साहित हो गए।जमकर अतिशबाजी कर जश्न मनाया। रिटर्निंग ऑफिसर अनामिका ने बताया कि मतगणना तीन चक्रों में पूरा किया गया। भाजपा प्रत्याशी मीरा सकलानी को 6258 मत मिले। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी मंजू भंडारी को 2954, निर्दलीय प्रत्याशी उपमा पंवार गुप्ता 5943, निर्दलीय प्रत्याशी नैंंसी कैंतुरा पंवार को 532 और निर्दलीय प्रत्याशी शकुंतला पंवार को 432 मत मिले।मीरा का सामाजिक कार्यकर्ता से नगर पालिका अध्यक्ष तक का सफर
मीरा सकलानी मूल रूप से ग्राम हवेली, पोस्ट उनियालगांव, पट्टी सकलाना, विकासखंड, जौनपुर, टिहरी गढ़वाल की निवासी हैं। उन्होंने 1989 में जौनपुर में एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना शुरू कर दिया था। 1993 में समाजसेवी संस्था गढ़वाल विकास केंद्र की मुख्य कार्यकारी के रूप में कार्य किया। उत्तराखंड राज्य निर्माण के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई हैं। 2008 में जिला पंचायत क्षेत्र भुस्ती सकलाना टिहरी गढ़वाल से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुईं। साथ ही 2008 में जिला पंचायत उपाध्यक्ष टिहरी गढ़वाल बनीं। 2013 से 2016 तक महिला मोर्चा अध्यक्ष टिहरी गढ़वाल रहीं। 2013 से मसूरी में भाजपा कार्यकर्ता के रूप में भी सक्रिय रहीं। 2022 में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य रहीं। 2024 में सह संयोजक लोकसभा चुनाव टिहरी गढ़वाल रहीं। मसूरी नगर पालिका के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष का पद अन्य पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित हुआ था। इसलिए मीरा सकलानी को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। उन्होंने निकाय चुनाव में जीत दर्ज कर नया नया इतिहास रच दिया है।

संकल्प पत्र के सभी वादे पूरे किए जाएंगे : मीरा
मीरा सकलानी ने जीत का श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं और मसूरी की जनता को दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में जो वादे किए गए हैं उनको हर हाल में पूरा किया जाएगा। शहर की पार्किंग, सफाई कर्मचारियों की समस्या को दूर करना, स्वरोजगार को बढ़ावा, शिक्षा, स्वास्थ्य की समस्या को प्रमुखता से दूर किया जाएगा। कहा कि निवर्तमान पालिका बोर्ड के भ्रष्टाचार पर जनता ने अपना जवाब दे दिया है। अब क्षेत्र में पारदर्शिता के साथ विकास कार्य किए जाएंगे।

सरकार की नीतियों और विकास कार्यों पर जनता ने लगाई मुहर : गणेश जोशी
मसूरी पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और विकास कार्यों पर मसूरी की जनता ने अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को जीत की बधाई दी। साथ ही मसूरी की जनता का आभार जताया। कहा कि मसूरी में नगर पालिका के साथ मिलकर शहर की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि मसूरी की जनता ने भाजपा प्रत्याशी को अपार प्यार और समर्थन दिया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

PM किसान सम्मान निधि: उत्तराखंड में 8 लाख से ज़्यादा किसानों के खाते में पहुंची 20वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं…

6 days ago

बढ़ी चुनाव कर्मियों की सैलरी: निर्वाचन आयोग ने BL0 का पारिश्रमिक दोगुना किया, ERO-AERO का मानदेय भी निर्धारित

भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को लेकर ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए…

6 days ago

जोशीमठ भूस्खलन: हेलंग के पास टीएचडीसी प्रोजेक्ट साइट पर पहाड़ गिरा, 4 श्रमिकों को चोटें

चमोली जिले के जोशीमठ स्थित हेलंग के पास टीएचडीसी की सहायक कंपनी एचसीसी की जल…

6 days ago

सुल्तानपुरी दौरे पर CM रेखा गुप्ता का वादा: “जर्जर फ्लैट्स की जगह सबको मिलेगा अपना पक्का घर”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार सुबह सुल्तानपुरी में डीडीए द्वारा बनाए गए फ्लैट्स का निरीक्षण…

6 days ago

डिजिटल निगरानी से सुधरेगी सफाई: झारखंड में कचरा गाड़ियों में लगेगा ट्रैकिंग सिस्टम

झारखंड के विभिन्न नगर निकायों को लंबे समय से मिल रही कचरा उठाव में अनियमितता…

6 days ago

किसानों को सौगात: बिहार में किसान उत्सव दिवस, शिवराज सिंह ने कहा- मोदी सरकार अन्नदाताओं के साथ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को बिहार दौरे पर हैं। वे पटना के…

6 days ago