देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा के भाजपा के तीनों मंडलों के पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों के साथ श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के निमित्त 20 जनवरी को देहरादून में आयोजित होने वाली भव्य शोभा यात्रा के संबंध में बैठक की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के खेल मैदान परेड़ ग्राउन्ड़ में आयोजित होने वाली भव्य शोभा यात्रा की रूपरेखा तथा अधिक से अधिक संख्या में जन सहभागिता सुनिश्चित करने का पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं आव्हान किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा 500 साल की तपस्या अब जल्द ही खत्म होने जा रही है। करोड़ों आस्था का केंद्र मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम अब 22 जनवरी को अपने महल में विराजमान होंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु पूर्ण मनोयोग से कार्य करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, भाजपा के वरिष्ठ नेता आर.परिहार,सुरेंद्र राणा, निरंजन डोभाल, भूपेंद्र कठेत सहित कई लोग उपस्थित रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…