उत्तराखण्ड

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अन्तर्राज्यीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

रुद्रपुर: आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयरहित माहौल में सम्पन्न कराने तथा शान्ति एवं कानून व्यवस्था हेतु अन्तर्राज्यीय समन्वय समिति की बैठक बिलासपुर रोड स्थित आर्क होटल में सम्पन्न हुई। जिसमें ऊधम सिंह नगर उदयराज सिंह तथा जिलाधिकारी रामपुर रविन्द्र कुमार माँदड़ सहित दोनो जिलों के उच्चाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर उदयराज सिंह, जिलाधिकारी रामपुर रविन्द्र कुमार माँदड़ ने कहा कि लोक सभा सामान्य निर्वाचनक को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, पारदर्शी तथा भयरहित माहौल में सम्पन्न कराने हेतु आपसी समन्वय से कार्य किये जाये। उन्होंने कहा कि आगामी निर्वाचन को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, पारदर्शी तथा भयरहित माहौल में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु सीमावर्ती जिलों का आपसी सहयोग व समन्वय बेहद अहम है। उन्होंने सूचनाओं के त्वरित आदान प्रदान हेतु व्हाट्सअप ग्रुप बनाने तथा सूचनाओं का त्वरित गति से आदान प्रदान करने के निर्देश दिये।
बैठक में अंतर्राज्यीय सीमा पर सुरक्षा और निगरानी के लिए रणनीति बनाने को लेकर गहन चर्चा हुई और सीमा पर निगरानी व सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रबंध के बारे में दोनो जनपदों के अधिकारियों द्वारा जानकारी साझा की गई। इसके साथ ही सीमा पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही निर्वाचन के दौरान अंतरर्राज्यीय सीमा से पैसों तथा शराब के परिवहन पर रोकथाम लगाने के लिए उपायों, मतदाता सूची में अंकित डुप्लीकेट वोटरों की जांच, बैरियर, सीसीटीवी सहित अन्य गौपनीय विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए रणनीति बनाने के साथ ही आपराधिक तत्वों की जानकारी साझा करने, बीएलओ, पटवारियों सहित उचाधिकारियों नाम व मोबाईल नम्बर साझा किये गये।
बैठक में जनपद ऊधम सिंह नगर से एसएसपी मन्जूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी, एसपी चन्द्रशेखर घोड़के, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डे, राकेश तिवारी, अभय प्रताप सिंह आदि शामिल हुए।
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago