उत्तराखण्ड

पत्रकार प्रेस परिषद (राष्ट्रीय) द्वारा काशीपुर में  कुमाऊं मंडल प्रभारी अशोक गुलाटी के नेतृत्व में मीटिंग का आयोजन

काशीपुर। पत्रकार प्रेस परिषद (राष्ट्रीय)द्वारा काशीपुर में  कुमाऊं मंडल प्रभारी अशोक गुलाटी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया, इस दौरान सर्व सहमति से प्रकाश चंद जोशी महानगर अध्यक्ष की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश कश्यप,उपाध्यक्ष संजय भल्ला, महासचिव आरिफ खान,सचिव अज़हर मलिक, सदस्य योगेश कश्यप को बनाया गया शीघ्र ही और संगठन का विस्तार किया जाएगा। जिसमें कुमाऊं मंडल प्रभारी अशोक गुलाटी ने कहा कि पत्रकार प्रेस परिषद (राष्ट्रीय) पत्रकार साथियों को 2 लाख का बीमा उपलब्ध कराता है पत्रकारों की समस्या का समाधान सर्वप्रथम है पत्रकारों पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, झूठे मुकदमों में फंसने वाले अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बखशा नहीं जाएगा,शीघ्र ही जनपद में हुए पत्रकारों के ऊपर फर्जी मुकदमों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा,बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि संगठन को मजबूत करने के लिए अन्य शहरों में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

कार्यक्रम का संचालन आरिफ खान ने किया,वरिष्ठ पत्रकार आरिफ खान ने कहा कि प्रदेश के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में आ रही पत्रकारों की समस्याओं का समाधान जल्द ही किया जाएगा, वहीं पत्रकार अज़हर मलिक ने कहा कि प्रदेश में लगातार पत्रकारों का उत्पीड़न हो रहा हैं कुछ तथाकथित लोग अपना व्यापार चलाने के लिए पत्रकारिता के पेशे की छवि को धूमिल कर रहे हैं.इस पर भी संगठन की निगाह रहेगी, पत्रकारों के हितों में संगठन हमेशा खड़ा रहेगा,वरिष्ठ पत्रकार उमेश कश्यप ने कहा कि पत्रकारों पर अब उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार संजय भल्ला ने कहा कि संगठन के कुमाऊं मंडल प्रभारी से आशा करते हैं कि वह अपने अनुभव से युवा पत्रकारों को जागरुक करते रहेंगे और समय-समय पर होने वाली पत्रकारों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शासन एवं प्रशासन से संगठन के माध्यम से लड़ते रहेंगे, बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के महानगर अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बैठक में पत्रकारों से कहा कि निष्पक्ष और स्वच्छ पत्रकारिता करना हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य है,इस मौके पर कुमार मंडल प्रभारी अशोक गुलाटी महानगर अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, वरिष्ठ पत्रकार उमेश कश्यप, वरिष्ठ पत्रकार आरिफ खान,पत्रकार अजहर मलिक योगेश कश्यप, वरिष्ठ पत्रकार संजय भल्ला, हरिओम सिंह, आशीष सिंह,आदि लोग मौजूद थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago