उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय जनपदों में 28 व 29 अप्रैल को जारी किया बारिश को लेकर अलर्ट

उत्तराखंड :-  मौसम विज्ञान केंद्र ने 28 और 29 अप्रैल को यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 28 अप्रैल को राज्य के पर्वतीय जनपदों व 29 अप्रैल को पर्वतीय जनपदों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।28 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग, चमोली ,बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं दोपहर और शाम के समय गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है इसके अलावा 29 अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि होने तथा झोंकेदार हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा चलने की संभावना मौसम विभाग में व्यक्त की है।

 

30 अप्रैल और 1 मई को ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए 30 अप्रैल और 1 मई को राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने ,ओलावृष्टि होने तथा तेज बौछार के साथ झक्कड़ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। इसके अलावा उच्च हिमालई क्षेत्रों में हिमपात की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 30 और 1 मई को ओलावृष्टि से वृक्षारोपण बागबानी और खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है उन्होंने आम लोगों से सुरक्षा की दृष्टि से एतिहाद बरतने की भी अपील की है ।

 

केदारनाथ धाम में मौसम को लेकर डीएम ने श्रद्धालुओं से की अपील

 

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि केदारनाथ धाम में पल-पल मौसम खराब होने से बारिश एवं वर्फबारी हो रही है जिसके लिए उन्होंने केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं से अपनी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago