उत्तराखंड:- उत्तराखंड के कई हिस्सों में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुमाऊं में भारी से भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, कुमाऊं में अतितीव्र वर्षा की संभावना के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी जिले के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश का अनुमान है। इसे लेकर ऑरेंज और शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन दिन अतिवृष्टि की संभावना बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन एवं चट्टान गिरने की आशंका है।
भारी बारिश की चेतावनी के अलर्ट को देखते हुए पाैड़ी जिले में आज बृहस्पतिवार को कक्षा 1 से लेकर 12 तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला अधिकारी डॉ़ आशीष चौहान ने स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत सभी शासकीय, अर्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों के एक से 12 तक की कक्षाओं के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। गैर शैक्षणिक कर्मी, प्रधानाचार्य प्रधानाध्यापक, मिनिस्ट्रियल कर्मी अपने-अपने विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…