उत्तराखंड:- उत्तराखंड में मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक ऊधम सिंह नगर समेत अन्य मैदानी इलाकों में अगले 4 दिनों तक शीतलहर चलेगी। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम के बदले मिजाज के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस पंतनगर में दर्ज किया गया।
इसके अलावा कुमाऊं क्षेत्र के मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी दून में दिन का तापमान जहां 28.4 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं रात में न्यूनतम तापमान सात डिग्री पर पहुंच गया।
जबकि एक दिन पूर्व न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक आने वाले दिनों में मैदान से पहाड़ तक शीतलहर की संभावना है। उधर, पाला पड़ने से खेती को भी नुकसान हो सकता है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…