उत्तराखण्ड

मौसम विभाग ने आज राज्य के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट किया जारी

उत्तराखंड:-  मौसम विभाग ने आज राज्य के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि तीन जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। भारी बारिश के मद्देनजर खासतौर पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बृहस्पतिवार को नैनीताल, ऊधमसिंहनगर एवं चंपावत जिले में कुछ स्थानों पर भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आकाशीय बिजली के चमकने और बारिश के तीव्र से तीव्र दौर होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। भारी बारिश के मद्देनजर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि शेष अन्य जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं देहरादून में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तेज बारिश की आशंका, आज स्कूल बंद

बारिश के मद्देनजर एक अगस्त को टिहरी, पौड़ी और देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल, उधमसिंह नगर के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। कक्षा एक से 12 तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से बुधवार को टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, नैनीताल, बागेश्वर, हरिद्वार व ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारियों को एक पत्र भेजा गया। इसमें कहा गया है कि कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है। एक अगस्त को जिला चंपावत, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और कहीं-कहीं वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौरे होने के आसार हैं, जिससे मैदानी क्षेत्रों में जलभराव और पर्वतीय जनपदों में भूस्खलन होने की आशंका है। ऐसे में विशेष सावधानी बरती जाए। सभी चौकी, थाने आपदा संबंधी उपकरणों व वायरलैस सहित अलर्ट पर रहेंगे। संबंधित अवधि में किसी भी अधिकारी का मोबाइल स्वीच ऑफ नहीं रहेगा। भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालीय क्षेत्रों में किसी भी पर्यटक को आवागमन की अनुमति न दी जाए। भूस्खलन के लिए संवेदनशील मार्गों पर पहले से ही उपकरणों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए।

राज्य के 126 मार्ग बाधित

लोगों की मुश्किल और बढ़ी है। मंगलवार को 103 मार्ग थे, वहीं बुधवार को संख्या बढ़कर 126 हो गई है। सबसे अधिक प्रभावित सीमांत पिथौरागढ़ जिला है। यहां पिथौरागढ़- तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग, एक बार्डर रोड और 23 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं। रुद्रप्रयाग में 10, बागेश्वर में आठ, टिहरी में 11, चंपावत में दो और टिहरी में 11 मोटर मार्ग बंद है। उत्तरकाशी में तीन राज्य मार्ग और छह ग्रामीण मोटर मार्ग, देहरादून में एक राज्य मार्ग और 17 ग्रामीण मोटर मार्ग बाधित हैं। अल्मोड़ा में एक राज्य मार्ग, एक अन्य जिला मार्ग और एक ग्रामीण मोटर मार्ग, चमोली में एक मुख्य जिला मार्ग और 22 ग्रामीण मोटर मार्ग, ऊधम सिंह नगर में एक मुख्य जिला मार्ग और 22 ग्रामीण मोटर मार्ग बाधित हैं।

आज नहीं होगा चारधाम रजिस्ट्रेशन

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए रेड अलर्ट के चलते एवं आयुक्त गढ़वाल मंडल ने निर्देश दिए हैं कि हरिद्वार और ऋषिकेश में स्थित पंजीकरण केंद्र में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया स्थगित रहेगी। वहीं, जिलाधिकारी यात्रा को लेकर अपने स्तर से निर्णय लेंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago