देश-विदेश

पंजाब में गोदामों में भरे चावल के कारण मिलिंग की गति धीमी, इथनॉल उत्पादन से राहत की उम्मीद

चंडीगढ़:- केंद्र सरकार ने 15 लाख टन धान से इथनॉल बनाने की मंजूरी देकर पंजाब को बड़ी राहत दी है। चावल की देशभर से ज्यादा मांग न आने और गोदामों में चावल भरा होने के कारण इस साल धान की मिलिंग धीमी गति से हो रही है। गर्मी बढ़ने के साथ धान की नमी कम हो रही है और धान का भार कम हो रहा है। आने वाले दिनों में इसकी मिलिंग करने से टूटन भी बढ़ेगी जिसका खामियाजा शेलर मालिकों को भुगतना पड़ेगा।

शेलर मालिकों को बड़ी राहत

अब केंद्र सरकार की ओर से धान से इथनॉल बनाने की मंजूरी मिलने से शेलर मालिकों को बड़ी राहत मिली है। यही नहीं, पिछले समय में गोदामों से 15 लाख टन गेहूं को दूसरे राज्यों में भेजने के कारण भी जगह खाली हुई है। यानी आने वाले दिनों में 37-38 लाख टन धान का निपटारा होने का रास्ता साफ हो गया है। पंजाब में पिछले वर्ष अक्टूबर में 170 लाख टन धान की खरीद हुई थी। धान की खरीद को लेकर शेलर मालिकों ने उस समय भी इस बात की आशंका व्यक्त की थी कि गोदामों में जगह न होने के कारण उन्हें मिलिंग के बाद चावल लगाना मुश्किल होगा।

पंजाब राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान तरसेम सैणी का कहना है कि अब तक 40 प्रतिशत धान की मिलिंग हुई है और 60 प्रतिशत धान अभी भी शेलरों में लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ मिलिंग में मुश्किल होगी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग बेशक यह मान रहा हो कि उन्हें केंद्र से 15 लाख टन धान इथनॉल बनाने के लिए भेजने की मंजूरी मिल गई है लेकिन शेलर मालिक इसे बड़ी राहत नहीं मान रहे हैं।

अप्रैल माह से मंडियों में गेहूं आनी होगी शुरू

गुरदीप सिंह छीना जो कि मंडी गोनियाना में शेलर चलाते हैं का कहना है कि 15 लाख टन धान को उठाना कहना आसान है। अप्रैल माह से मंडियों में गेहूं आनी शुरू हो जाएगी। ऐसे में ट्रांसपोर्ट उस तरफ लग जाएगी,गोदामों से धान को उठाने के लिए ट्रांसपोर्ट मिलनी ही मुश्किल हो जाएगी। पिछले सप्ताह इसी समस्या को लेकर शेलर मालिक मुख्य सचिव केएपी सिन्हा से भी मिले थे। उन्हें अपनी समस्या से अवगत करवाया था।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago