देहरादून:- शहरों की गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहाड़ों का रूख कर रहे है। प्रकृति की वादियों से ढकी देवभूमि उत्तराखंड में लगातार सैलानियों का हुजूम बढ़ता जा रहा है। सैलानी केवल नैनीताल या मसूरी ही नहीं बल्कि भारत के मिनी स्विट्जरलैंड से विख्यात कौसानी में भी आ रहे है।
साथ ही पर्यटकों के यहा आने से पहाड़ गुलजार होने लगे है। कौसानी से हिमालय की चोटियों के शानदार और मनोरम दृश्य दिखाई दे रहे हैं। पर्यटक चीड़ के घने पेड़ों से घिरी कौसानी से बैजनाथ कत्यूरी, सोमेश्वर और गरुड़ की सुंदर घाटियों का अद्भुत नजारे का अवलोकन कर रहे हैं। तराई में गर्मी चरम पर है। वहीं, पहाड़ का मौसम अभी भी सुहावना बना हुआ है।
कौसानी उत्तराखंड के बागेश्वर में स्थित एक हिल स्टेशन है। वीकेंड में समय बिताने के लिए यह बेस्ट डेस्टिनेशन है। शोर शराबे से दूर कौसानी को महात्मा गांधी ने भारत का स्विट्जरलैंड कहा था। सुबह-शाम की ठंडी हवाएं पर्यटकों को यहां बांधे हुए हैं। कौसानी के 80 फीसदी होटल फुल हो गए हैं। । इसके अलावा बैजनाथ, बागेश्वर में भी चहल-पहल बढ़ गई है। बंगलूरू, गुजरात, दिल्ली, लखनऊ, बनारस समेत देश के कई जिलों से यहां पर्यटक पहुंच रहे हैं। पिंडारी ग्लेशियर की साहसिक यात्रा पर भी निकल रहे हैं। जिससे व्यापारी और स्थानीय लोगों के चेहरे खिले हुए हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…