उत्तराखण्ड

मंत्री धन सिंह रावत ने की यूपी के अधिकारियों से शिक्षा पर चर्चा

देहरादून/लखनऊ:-  भारतीय जनता पार्टी के महा जनसम्पर्क अभियान के बीच कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को परखा। डॉ. रावत ने यूपी के विद्यालयी शिक्षा से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा कर अपने सुझाव रखे।  डॉ. रावत ने उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश में शिक्षा को लेकर किये जा रहे कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं से वहां के अधिकारियों को अवगत कराया साथ उन्होंने प्रदेश में तैयार किये गये विद्या समीक्षा केन्द्र की खूबियां भी गिनाई। इस अवसर पर वहां के अधिकारियों ने गुणवत्तापरक शिक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों का प्रस्तुतिकरण दिया।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि उत्तर प्रदेश भ्रमण के दौरान उन्होंने आज लखनऊ में राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के सभागार में वहां के शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने एनईपी-2020 के क्रियान्वयान एवं क्वालिटी एजुकेशन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

डॉ. रावत ने बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा परिणाम आधारित शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर किये जा रहे कार्यों से वहां के अधिकारियों को अवगत कराया गया। सूबे में तैयार विद्या समीक्षा केन्द्र कैसे उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव का वाहक बनेगा इस पर विस्तार से जानकारी दी, उन्होंने बताया कि विद्या समीक्षा केन्द्र को स्थापित करने से पूर्व गुजरात व कर्नाटक के विद्या समीक्षा केन्द्रों का बारीकी के अवलोकन किया गया।  इसके उपरांत उत्तराखंड की परिस्थितियों एवं वहां की बेहतर चीजों को अपनाया कर नया मॉडल तैयार किया गया। डॉ. रावत ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के अध्ययन हेतु उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को आमंत्रित किया।

बैठक में वहां के शिक्षा अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को लेकर किये जा रहे कार्यों पर प्रस्तुतिकरण दिया। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं को प्रोजेक्ट अलंकार के माध्यम से मजबूत किया जा रहा है, जिसके लिये 35 पैरामीटर्स तय किये गये हैं। अकादमिक रिसोर्स पर्सन एवं स्टेट रिसोर्स ग्रुप के सहयोग से निपुण भारत मिशन के तहत निपुण विद्यालय स्थापित किये जा रहे है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में विद्या समीक्षा केन्द्र के क्रियाशील होने के उपरांत प्रतिमाह लगभग 1.5 लाख फोन कॉल से फीडबैक प्राप्त किया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा में पंख पोर्टल के माध्यम से बच्चों की कैरियर काउंसिलिंग की जा रही है जबकि मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों से जुड़े प्रकरण हल किये जा रहे हैं। जिस पर विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने वहां के अधिकारियों द्वारा किये जा रहे प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और भविष्य में दोनों राज्य के मध्य एक-दूसरे की बेहतर योजनाओं के आदान-प्रदान करने की बात कही।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago