उत्तराखण्ड

मंत्री  धन सिंह रावत ने कहा 60 दिन तक तंबाकू मुक्त अभियान चलाया जाएगा पूरे उत्तराखंड में

हरिद्वार: शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, ने मंगलवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में तंबाकू निषेध कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री  धन सिंह रावत ने कहा कि 10,000 नौकरियां स्वास्थ विभाग द्वारा दी जाएंगी, जिसमें 3000 नर्स स्टाफ की हैं। जल्दी ही इस अभियान को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 60 दिन तक तंबाकू मुक्त अभियान पूरे उत्तराखंड में चलाया जाएगा। उन्होंने सभी युवाओं से इस अभियान में जुड़ने का आह्वान किया, उन्होंने हरिद्वार जिले में अच्छा कार्य करने वाले सभी मेडिकल स्टाफ और टीम को बधाई दी।

उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत में फ्री इलाज करवा रहे हैं उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां कि आयुष्मान सबके लिए है तथा अभी तक 53 लाख लोगों ने कार्ड बनवा रखे हैं। उन्होंने कहा कि हर गांव में प्रत्येक महीने स्वास्थ चौपाल लगाई जाएगीl कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में सजगता की वजह से तंबाकू सेवन करने वालों की संख्या धीरे धीरे कम हो रही है।

डॉ रावत ने कहा कि हम अपने राज्य को तंबाकू मुक्त कैसे करें इसको लेकर व्यापक अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष 9 लाख 73 हजार लोगों ने तंबाकू छोड़ने की शपथ ली, इस अवसर पर मंत्री श्री धन सिंह रावत ने सभी को तंबाकू का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, विकास तिवारी, अपर जिलाधिकारी पी एल शाह, सी एम ओ डॉ मनीष दत्त, रेड क्रॉस सचिव डॉ नरेश चौधरी, गंगा सभा के महामंत्री तनमय वशिष्ठ संदीप गोयल डॉ अर्चना ओझा , अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके सिंह,सीएमएस राजेश गुप्ता सीएमएस रुड़की, एन एस रावत नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तरुण एवं डॉ सुमित सक्सेना सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे ।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago