देहरादून:- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के सुमन नगर, राजपुर में भारी बारिश के कारण बरसाती नाले से खतरे की जद में आए राजपुर निवासी राम नवाज, देवेश्वरी देवी, मोना, प्रीतम लाल, राजकुमार आदि के मकानों का निरीक्षण किया। मंत्री ने मौका मुआयना कर मौके पर उपस्थित अपर जिलाधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मंत्री ने स्थानीय लोगों से भी अपील कि वह बरसात में सावधानी जरूर बरते। उन्होंने स्थानीय लोगों से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला आपदा प्रबंधन केंद्र को सूचित करने का भी आग्रह किया। इस दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, मोहित अग्रवाल, मनोज उनियाल, गोविन्द ठाकुर, विशाल कुल्हान सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…