उत्तराखण्ड

मंत्री गणेश जोशी ने आपदा ग्रस्त सड़कों को तत्काल दुरुस्त करने के दिए निर्देश

देहरादून : सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में आज विभागीय मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में विकास विभाग की समीक्षा बैठक की गई। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत केन्द्रीय वित्तपोषित योजनाओं (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना-एनआरएलएमए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना) और राज्य वित्तपोषित योजनाओं, ग्राम सड़क योजना, मेरा गांव मेरी सड़क, मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना और एकीकृत आजीविका सहायता परियोजना की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की।

 

केंद्र पोषित योजनाओं का 84% कार्य पूर्ण

 

बैठक में अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया ग्राम्य विकास विभाग में अधिकतर केंद्र पोषित योजनाएं है जिनका लगभग सभी योजनाओं का 84 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके है बाकी के कार्य तेज गति से किए जा रहे है। बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने आपदा ग्रस्त सड़कों को तत्काल दुरुस्त करने  के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने मनरेगा में जंगली जानवरों के नुकसान की सुरक्षा के लिए और पहाड़ी क्षेत्रों में सिंचाई की व्यवस्था के लिए नाबार्ड के साथ समन्वय बनाकर अधिकारियों को एक एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए। गणेश जोशी ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किए जाए।

विभागीय मंत्री गणेश जोशी की विकास विभाग के साथ समीक्षा बैठक

मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों को शाबाशी देते हुए कहा कि अभी तक केंद्र पोषित एवं राज्य पोषित योजनाओं का कार्य 84% से अधिक सभी योजनाओं का लक्ष्य हमने प्राप्त किया है। मंत्री जोशी ने कहा प्रधानमंत्री आवास में जहां पूर्व में 16 हजार आवास मिले थे उसमें योजना के तहत 94% आवास आवंटित हो चुके है। मंत्री ने कहा इसी प्रकार जो हमारे ट्रेनिंग प्रोग्राम चलते है ।

विभाग में रिक्त पदों की शीघ्र होगी पूर्ति

मंत्री ने कहा उत्तराखंड में ग्राफ्टर की कमी है इस को ध्यान में रखते हुए योजना के अंतर्गत प्रदेश के करीब 1 हजार लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा मंत्री ने विभाग में जो रिक्त पद हैं उनको शीघ्र पूर्ति करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में विधायक निधि पर लगने वाले 18% जीएसटी पर भी विचार-विमर्श किया गया। मंत्री जोशी ने कहा कि शीघ्र ही इस संबंध में मुख्यमंत्री जी से वार्ता की जाएगी जो विधायक निधि में 18 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त लगता है उसका वहन सरकार करेगी।

इस अवसर पर सचिव बी.वी. आरसी पुरुषोत्तम, अपर सचिव नितिका खंडेलवाल,सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago